| सदस्यो के लिए प्रार्थना एवं मौखिक अनुबंध |
| १. हम भगवान का वचन लेते है की केंद्र के बैठक में समय से आएंगे / |
| २. जिस काम के लिए पैसा लेंगे उसी काम में लगाएंगे / |
| ३. समय समय से किश्त अदा करेंगे / |
| ४. बढ़ी हुई आमदनी घर परिवार के हित में लगाएंगे / |
| ५. समूह की जिम्मेदारी निभाएंगे, भगवान हमारी मदद करें / |
| ६. तीज त्यौहार पर अपनी किश्त निर्धारित केंद्र बैठक से पहले जमा करेंगे / |
| फील्ड ऑफिसर के लिए |
| अगर आप सभी वचनो का पालन करती है तो हम भी वचन लेते है की आप को हमेशा ईमानदारी पूर्वक लोन दिलाते रहेंगे / |
| कृपया याद रखें |
| आप लोन को स्वीकृत व्यवसाय में ही लगाएंगे / |
| लोन जोखिम बीमा सदस्या एवं जमानतदार दोनों के लिए है / |
| लोन अवधि के दौरान सदस्या अथवा जमानतदार की मृत्यु की दशा में सम्बंधित बीमा कंपनी द्वारा बकाया राशि माफ कर दिया जायेगा एवं किसी भी प्रकार की राशि वापस नहीं किया जायेगा / |
| यदि सदस्या अपना लोन खत्म करना चाहती है तो वह शेष राशि शाखा कार्यालय आकर ही जमा करे / |
| यह सुनिश्चित करें की आप की सम्बंधित किश्त पासबुक पर चढ़ा दी गयी है / |
| किसी भी कार्मिक को गांव में या हमारी शाखा के बहार नगद पैसा न दें. / |
| यदि आपकी पासबुक खो जाती है तो इसकी सुचना अपने लोन अधिकारी या शाखा कार्यालय को दे / |
| कंपनी को दी गयी सूचनाएं क्रेडिट ब्यूरो को दी जाती है, एवं सुचना गोपनिय रखी जाती है / |
| केंद्र बैठक में समय से उपस्थित रहे / |
| अपनी क्षमता से अधिक लोन न ले / |
| यदि सदस्या को अपनी कोई शिकायत है या किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कंपनी के कार्यालय में संपर्क कर सकती है / |
|